1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2019 01:51 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:54 pm IST

आज शाम बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि पर प्रवेश करेगा जिसका असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope 3 may 2019
horoscope 3 may 2019

कुंभ राशि
आज ऑफिस में आपको कोई ऐसा काम दिया जायेगा, जिसे करने में आप बहुत इंटरेस्टिड होंगे। आपको अपने काम में सफलता भी मिलेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्र अपने कुछ विषयों को लेकर अधिक रुचि लेंगे। उनका पढ़ाई में पूरी तरह से मन लगेगा। आज दोस्तों की मदद के लिये आप हर समय तैयार रहेंगे। बिजनेस मैन को काम में कुछ नए अनुभव मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, रिश्ते बेहतर होंगे।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आप खुद भी अपने काम को लेकर संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी के साथ बाहर डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स से जुड़े लोग किसी नई एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। छात्र अपने करियर के लिए किसी सीनियर से सलाह लेंगे। सही सलाह मिलने पर आपका करियर किसी अच्छे मुकाम पर पहुंच सकता है। अपने गुरु को प्रणाम करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल