1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

3 मई राशिफल: शुक्रवार को बुध कर रहा है राशिपरिवर्तन, इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 02, 2019 01:51 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:54 pm IST

आज शाम बुध ग्रह मीन राशि से मेष राशि पर प्रवेश करेगा जिसका असर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन।

horoscope 3 may 2019
horoscope 3 may 2019

धनु राशि
आज आप अपने काम में पूरा आनंद लेंगे। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बनायेंगे। आप अपने कार्यस्थल पर भी कुछ बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा। परिवार के सदस्य आज आपसे बेहद खुश रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को ताजगी से भरा हुआ महसूस करेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शुभ है। घर के मंदिर में सफेद दक्षिणावर्त्ती शंख की स्थापना करके उसकी पूजा करें, घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।

मकर राशि
आज घर के लिए किसी जरूरी चीज को खरीदने में आपके पैसे खर्च होंगे। इस राशि के जो लेखक हैं, आज उनकी किसी रचना की प्रशंसा होगी। आपको किसी संस्था के द्वारा सम्मानित भी किया जा सकता है। आज माता-पिता का आशीर्वाद आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। आपको अपने किसी काम में पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आपको अपनी पर्सनल चीज़ों का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। कोई चीज़ इधर-उधर गुम हो सकती है। तुलसी के पौधे को प्रणाम करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल