1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अप्रैल राशिफल: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

5 अप्रैल राशिफल: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 10:22 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन पवित्र नदियों और तीर्थ स्थल पर स्नान और दान का महत्व है। इसके साथ-साथ आज सभी काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग है। जो कि सुबह 05:36 से पूरे दिन रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 april 2019
Horoscope 5 april 2019

धनु राशि

आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

मकर राशि
आज आपको आर्थिक रूप से अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपके सेहत पर असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल