1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अप्रैल राशिफल: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

5 अप्रैल राशिफल: बन रहा है सर्वार्थ सिद्ध योग, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता वहीं ये लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 04, 2019 06:19 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 10:22 am IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार का दिन है। आज के दिन पवित्र नदियों और तीर्थ स्थल पर स्नान और दान का महत्व है। इसके साथ-साथ आज सभी काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग है। जो कि सुबह 05:36 से पूरे दिन रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 5 april 2019
Horoscope 5 april 2019

सिंह राशि
आज जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया प्राप्त हो सकता है। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है। इस राशि के टीचर्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी काम में सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे। आज आपको जल्दबाजी में कोई फैसला करने से बचना चाहिए। माँ लक्ष्मी को सिंदूर का तिलक लगाएं, आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।  

कन्या राशि
आज आप कोई जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको ख़ुशी मिलेगी। धन से जुड़ी चिंताएं दूर हो जाएगी। साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। कार्यक्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद है। काम में सफलता सुनिश्चित होगी।  माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद लें, दोस्तों के साथ संबंध बेहतर होंगे।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल