1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कामकाज में हो सकती हैं दिक्कतें, पौधों में डालें पानी

5 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कामकाज में हो सकती हैं दिक्कतें, पौधों में डालें पानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Aug 05, 2018 12:00 am IST

आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2018
rashifal 2018

धनु राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा ।  राजनीतिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी । आपके काम सफल होंगे। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा । माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता का सहयोग करेंगे। लवमेट का आज रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। अनाथ आश्रम में चावल का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। 

मकर राशि
आज का दिन शानदार बीतेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। आपके अटके हुए
काम पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन से आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।(Sawan 2018: अकाल मृत्यु का भय सता रहा है, तो करें सावन में इस शिव मंत्र का जाप)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल