1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कामकाज में हो सकती हैं दिक्कतें, पौधों में डालें पानी

5 अगस्त 2018 राशिफल: इन राशि वालों के कामकाज में हो सकती हैं दिक्कतें, पौधों में डालें पानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 04, 2018 04:34 pm IST,  Updated : Aug 05, 2018 12:00 am IST

आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

rashifal 2018
rashifal 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा ।आपका मन नये काम करने में लग सकता है। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं । आज अपने
कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही अपने काम में दूसरों की मदद भी लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । कोई नई इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं । आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें । कुमकुम का तिलक लगाएं, स्थिति बेहतर होगी।

कर्क राशि
आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है । आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप जॉब स्विच
करने का मन बना सकते हैं, लेकिन आपको अच्छे ऑप्शन देखकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे । इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल