1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 9 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के चौथे दिन ये 4 दुर्लभ योग, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

9 अप्रैल राशिफल: नवरात्र के चौथे दिन ये 4 दुर्लभ योग, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 06:39 pm IST,  Updated : Apr 09, 2019 06:09 pm IST

नवरात्र के चौथे दिन एक साथ 4 योग लगने का असर हर राशि के जातकों पर शुभ पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आज आपका दिन। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

सिंह राशि
आज आप अपनी कोई बात दूसरे के सामने खुलकर रख पायेंगे।नवरात्र के शुभ अवसर पर आज देवी कुष्मांडा आपके जीवन में खुशियों का संचार करेगी।आप अपने जीवन में उन्नति करेंगे।इस राशि के सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।देवी माँ की कृपा से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।आपका बिजनेस दूर-दराज तक फैलेगा।स्टूडेंट्स को अभी मेहनत करने की जरूरत है।नौकरीपेशा लोगों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जो आगे चलकर आपके लिये फायदा देगा।गुस्से से कुछ मामले बिगड़ सकते हैं।आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए।देवी माँ को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

कन्या राशि
आज आपको करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।आप परिवार वालों के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा करेंगे।आपकी यात्रा लाभकारी रहेगी।अगर कोई खास काम करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन शुभ है।काम में सफलता जरूर मिलेगी।ऑफिस में सीनियर्स आपके काम से प्रभावित होकर आपको कोई तोहफा देंगे।देवी माँ आपकी तिजोरियों को धन से भरने में मदद करेगी। आज आपके व्यवहार से लोग खुश रहेंगे।सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, धन में वृद्धि होगी।
तुला राशि - वालों आज आपको अपने काम पूरे करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान है, तो आज आपको उससे राहत मिलेगी।आपको फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करनी चाहिए।किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है।माता-पिता का सुख प्राप्त होगा।पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे।देवी मां भाई-बहनों के साथ आपके संबंधों को बेहतर बनाये रखेगी।देवी कुष्मांडा को नारियल अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल