1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:29 pm IST

राशिफल 22 जनवरी 2019:  माघ मास की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि चल रही है। आपको बता दूं कि कार्तिक मास की तरह ही माघ मास का भी अपना महत्व है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

horoscope 22 january 2019
horoscope 22 january 2019

मिथुन राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब हो सकते हैं। किसी जरुरी काम में आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। लवमेट के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। अगर आप कुछ सामाजिक मामलों में हाथ बढ़ायेंगे, तो आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। इस राशि के छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल