1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:29 pm IST

राशिफल 22 जनवरी 2019:  माघ मास की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि चल रही है। आपको बता दूं कि कार्तिक मास की तरह ही माघ मास का भी अपना महत्व है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

horoscope 22 january 2019
horoscope 22 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोग आपसे प्रभावित रहेंगे।बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।  इस राशि के बिल्डर्स को किसी नये प्रोजेक्ट से लाभ हो सकता है। आप थोड़े सोच-विचार में रह सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आप खुद को थकान से भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की और खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कन्या राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका बढ़ा हुआ मनोबल आपको किसी जरूरी काम में सफलता दिलायेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको कुछ मनोरंजन का मौका मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। आप अपने कार्यों में सफल रहेंगे। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुत्ते को रोटी खिलाएं, धन लाभ होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल