1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

राशिफल 22 जनवरी 2019: आज से शुरु हो गया है माघ मास, लेकिन इन 3 राशि के जातक रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 21, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2019 07:29 pm IST

राशिफल 22 जनवरी 2019:  माघ मास की प्रतिपदा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर ही समाप्त हो चुकी है। फिलहाल माघ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि चल रही है। आपको बता दूं कि कार्तिक मास की तरह ही माघ मास का भी अपना महत्व है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

horoscope 22 january 2019
horoscope 22 january 2019

धनु राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

मकर राशि
आज का दिन सामान्य बीतेगा। ऑफिस में काम अधिक होने से आपका तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिये आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है। ऑफिस के काम को जल्दबाजी में करने से आपको बचना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति से अनबन हो सकती है।  पति-पत्नी एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बितायेंगे। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल