1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 जनवरी राशिफल: बन रहा है अपनी बात मनवाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

24 जनवरी राशिफल: बन रहा है अपनी बात मनवाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:03 pm IST

24 जनवरी राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कैस रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 january 2019
Horoscope 24 january 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम सरलता से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।  आप कुछ नये विचारों पर काम कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको बाहरकी तली-भुनी चीज़ें खाने से बचना चाहिए। काम के सिलसिले में ज्यादा भाग-दौड़ हो सकती है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके काम करने की क्षमता में बढ़ोतरी हो सकती है। गणेश जी कोबूंदी के लड्डू का भोग लगाएं, आपकी सेहत बेहतर रहेगी।

कन्या राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिये आपको कुछ नये अवसर मिलेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल जायेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। रिश्तों में पॉजिटिविटि आयेगी। कोई रिश्तेदार आपके घर पर अचानक से आ सकता है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। बच्चे काफी खुश नजर आयेंगे। वेब डिजाइनर्स के लिये दिन काफी अच्छा है। आप किसी नई साइट पर काम कर सकते हैं। बिजनेस के क्षेत्र में बड़े-बड़े लोगों से मिलने में मदद मिलेगी, आपकी तरक्की सुनिश्चित है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, रिश्ते मजबूत होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल