1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 जनवरी राशिफल: बन रहा है अपनी बात मनवाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

24 जनवरी राशिफल: बन रहा है अपनी बात मनवाने वाला योग, इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 23, 2019 06:03 pm IST,  Updated : Jan 23, 2019 06:03 pm IST

24 जनवरी राशिफल: आज माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और गुरुवार का दिन है। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कैस रहेगा आपका दिन।

Horoscope 24 january 2019
Horoscope 24 january 2019

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपके मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। आप बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे आज के दिन किसी भी परेशानी वाले काम से आपको बचकर रहना चाहिए। कोर्ट से जुड़े मामलों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कुछ मामलों में बड़े-बुजर्गों की सलाह काम आ सकती है। घर पर कोई फूल वाला पौधा लगाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे। परिवार वालों के साथ आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। किसी काम को शुरू करने से पहले पिता का आर्शीवाद लें, आपको फायदा जरूर होगा। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसके साथ बात करके आपकी दिनभर की थकान दूर हो जायेगी। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेगी। आप किसी भी कार्य को करने के लिए आज पूरी तरह से तैयार होंगे। मंदिर में केले का दान करें, माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल