1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 29 सिंतबर: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ ही लाभ

राशिफल 29 सिंतबर: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगा बिजनेस और नौकरी में लाभ ही लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 28, 2018 06:39 pm IST,  Updated : Sep 28, 2018 06:39 pm IST

आज मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यानि कि यायीजयद योग रात 02:14 से अगली सुबह 07:04 तक रहेगा। इसके अलावा सभी काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग रात 02:14 से अगली सुबह 05:53 तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 29 September 2018
Horoscope 29 September 2018

कुंभ राशि
आज उच्च अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी। किसी उच्च पद पर बैठे व्यक्ति से आपके प्रोफेशनल संबंध बन सकते हैं, जिससे आपको अपने कार्यों में अच्छी मदद मिल सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। आपके अच्छे व्यवहार को आज तारीफ मिलेगी। समाज में भी आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मंदिर में दूध दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि
आज अचानक कोई सुखद समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा । आलस्य का त्याग कर किसी रचनात्मक काम में ध्यान लगाना लाभदायक रहेगा। आज जीवनसाथी से कीमती उपहार मिल सकता हैं। व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं तो शुभ मुहूर्त देखकर ही फैसला लें। सही दिशा में लगाया गया पैसा आपको अच्छा खासा मुनाफा दे सकता है। आज धार्मिक कार्यों की तरफ रूझान रहेगा, घर में धार्मिक आयोजन करवा सकते हैं। किसी जरुरतमंद को पैरों में पहनने के लिये कुछ दान करें, धन में बढ़ोतरी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल