1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 3 दिसंबर: सर्वार्थसिद्धि के साथ कई योग का संयोग, इन 7 राशियों को मिलेगा अचनाक धनलाभ

राशिफल 3 दिसंबर: सर्वार्थसिद्धि के साथ कई योग का संयोग, इन 7 राशियों को मिलेगा अचनाक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Dec 02, 2020 06:01 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 28 मिनट शुक्ल योग रहेगा।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020- India TV Hindi
आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020 Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 2 मिनट से कल सुबह 10 बजकर 28 मिनट शुक्ल योग रहेगा। इस योग में गुरु या प्रभु की कृपा अवश्य बरसती है तथा मंत्र भी सिद्ध होते हैं । इसके अलावा दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र लग जाएगा जोकि कल दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 27 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसके साथ ही यायीजयद योग दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। वहीं  सारे काम बनाने वाले योग सर्वार्थसिद्धि योग दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से 4 दिसम्बर की दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे।धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल है ,आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। ऑफिस में  आपको सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में  सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

साप्ताहिक राशिफल: दिसंबर माह का पहला सप्ताह इन राशियों की खोल देगा किस्मत, जानिए अपना राशिफल

वृष राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। काम समय से पूरे होंगे। साथ ही आपको अपनी मेहनत का फल भी अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा हो सकता है। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिये तैयार खड़े रहेंगे। इस राशि के छात्रों को जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है।  अचानक धन लाभ होगा।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 दिसंबर 2020

मिथुन राशि
आज आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। आप थकान महसूस कर सकते हैं। आपको काम में किसी अनुभवी की राय लेनी पड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा काबू में रखना चाहिए। कारोबार में फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर अभी भी कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।  रोजगार की प्राप्ती होगी।

Vastu Tips: घर पर इस जगह लगाएं विंड चाइम, घर आएगी खुशहाली

कर्क राशि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा फायदा पाने के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी। बच्चो का ज्यादा समय  दादा दादी के साथ बितेगा।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 दिसंबर 2020

सिंह राशि
आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन सकता है।  समाज के लोग आपसे घर पर मिलने आ सकते हैं। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके काम से आपका जीवनसाथी प्रसन्न रहेगा। ऑफिस में किसी प्रोजेक्ट की बागडोर आपको मिल सकती है। आप सारी चीज़ों को अच्छे से संभाल लेंगे।  आपको किसी लेन-देन से फायदा हो सकता है। रोजगार मिलेगा । करोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है।  

कन्या राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी तरह के कानूनी मामले में बड़ी मदद मिल सकती है। परिवार में सबकी इच्छा पूरी करने में आप सफल होंगे। आपको दूसरों की मदद करने के मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ संबंध मधुर होंगे। आज आप किसी बड़े मुकाम को पा सकते हैं। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। पूराना लिये हुआ कर्ज से छुटकारा मिलेगा ।  लव लाईफ भी बहुत अच्छी रहेगी।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 दिसंबर 2020

तुला राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आपको नये लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर होगा। पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्रता में कुछ कमी आ सकती है। आपको अपना ध्यान भटकाने से बचना चाहिए। साथ ही बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए योग का सहारा लेना चाहिए। परिवार में चल रही सभी दिक्कते दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीत सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे हो सकते हैं। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। छोटे उध्योग वाले लोगो को बड़ मुनाफा होगा।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 दिसंबर 2020

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कुछ लोगों से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। थोड़ी मेहनत से आपको किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से मदद मिलेगी। ऑफिस में आपका कोई नया दोस्त भी बन सकता है।शुरू किये हए करोबार में बड़ी बराकत होगी, से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो जायेगी। ।  

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। छोटे पैमाने पर अगर आप कोई काम शुरू कर रहे हैं, तो आगे चलकर आपको फायदा हो सकता है। महिला उद्यमियों को भी लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आप बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।  आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आस-पास कुछ पॉजिटिव बदलाव आपकी जिंदगी को बेहतर बना सकते हैं। आपके काम में कुछ नये लोग भी जुड़ सकते हैं। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा। सारे रिश्तों में मिठास आयेगी।

आज का राशिफल 3 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVआज का राशिफल 3 दिसंबर 2020

कुंभ राशि
आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप काम के मामले में किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश कर सकते हैं।, प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपको धन लाभ के मौके मिल सकते हैं, लेकिन समय निकलने पर मौके भी हाथ से निकल जायेंगे। आपको फिजूल की बातों में पड़ने से बचना चाहिए। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है, लेकिन परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलता रहेगा। जरूरत के वक्त वो आपके साथ खड़े रहेंगे। किसी भी तरह के भय से दूर रहेगें।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल