1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 15 जनवरी राशिफल: सूर्य बदलेंगे राशि, मेष, कर्क सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

15 जनवरी राशिफल: सूर्य बदलेंगे राशि, मेष, कर्क सहित इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 14, 2020 03:23 pm IST,  Updated : Jan 14, 2020 03:23 pm IST

माघ कृष्ण पक्ष की उदया पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक ही रहेगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

Horoscope 15 January 2020
Horoscope 15 January 2020

कुंभ राशि 
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। मिट्टी के बर्तन में चिड़ियों के लिए पानी भरकर रखें, आपके पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। 

मीन राशि 
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे।जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा।आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा टाईम बीतेगा। मंदिर के बाहर बैठे लोगों को भोजन करवाएं, कारोबार में तरक्की होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल