1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 16 नवंबर राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

16 नवंबर राशिफल: सूर्य कर रहा है राशिपरिवर्तन, मेष राशि सहित इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 15, 2019 02:33 pm IST,  Updated : Nov 16, 2019 10:05 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। इसके साथ ही आज मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग की यानि कि यायीजयद योग रात 11:15 से सूर्योदय तक रहेगा।

Horoscope 16 november 2019
Horoscope 16 november 2019

कुंभ राशि
आज का दिन फेबरेबल रहेगा।आपके जीवन में किसी नये प्रेम-संबंधकी शुरुआत हो सकती है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉंम्पिटिशन की तैयारी कर रहे हैं,उनका दिन बेहतर गुजरेगा। आपको शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को किसी काम के लिये प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको धन लाभ होगा। आपके ज्यादातर काम पूरे होंगे। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। धरती माता को प्रणाम करें,आपकी मनोकामनायें पूरी होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा।आपको अपने हर काम को तय समय मेंबांटकर काम करने की जरूरत है। अन्यथा आपके बहुत से काम अधूरे रह सकतेहैं। समयसीमा को ध्यान में रखकर काम करने से चीज़ें अच्छे से पूरी होगी और आप खुद पर भी ध्यान दे पायेंगे। घर का माहौल ठीक बना रहेगा। घर में किसी रिश्तेदार के आने की संभावना है। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं।जल्द ही सब कुछ ठीक हो जायेगा। मंदिर में सवा किलो काली उड़द का दान करें,आपका काम समय से पूरा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल