1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 20 नवंबर राशिफल: बुधवार को एक साथ लग रहे है कई योग, जानें मेष राशि सहित अन्य राशियों का हाल

20 नवंबर राशिफल: बुधवार को एक साथ लग रहे है कई योग, जानें मेष राशि सहित अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 19, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2019 10:10 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि 01 बजकर 41 मिनट तक ही रहेगी । उसके बाद नवमी तिथि शुरू हो जाएगी।

Horoscope 20 November 2019
Horoscope 20 November 2019

कुंभ राशि 
आज का दिन जीवन में किसी नयी खुशी का संकेत लायेगा। आपका जीवनसाथी आपको कोई बड़ी खुशखबरी देगा। परिवार के बाकी लोग भी काफी खुश नजर आयेंगे। रिश्तों और काम के बीच तालमेल बना रहेगा। आर्थिक रूप से आप स्ट्राँग रहेंगे। इंजीनियर्स को कोई बड़ा फायदा होगा। इस राशि के मैनेजर पॉस्ट के लोग अपने काम को अच्छे से संभालेंगे। बच्चों के साथ शॉपिंग करने मॉल जा सकते हैं, उन्हें काफी अच्छा लगेगा। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। 

मीन राशि  
आज आपका कोई नजदीकी मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आप उनसे अपनी कोई निजी समस्या शेयर कर सकते हैं। इससे आपके मन का बोझ थोड़ा हल्का होगा। परिवार की उलझनों को सुलझाने में मदद मिल सकती है। छात्रों के लिए दिन ठीक है। पढ़ाई में आ रही बाधाएं किसी की मदद से दूर हो सकती है। आपको नतीजों की ज्यादा फिक्र ना करके अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है। बड़े-बुजुर्ग आपको कोई खास सलाह भी दे सकते हैं। आपको उनकी बातों पर गौर करना चाहिए। गायत्री मंत्र का जप करें, आपका दिन बेहतर  रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल