1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:32 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वितीय तिथि शाम 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगी ।

Horoscope 14 november 2019
Horoscope 14 november 2019

कुंभ राशि 
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ लोगों से पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। इनकम के नए रास्ते खुलेंगे| कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी। गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं, कार्य क्षेत्र में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

मीन राशि 
आज अपनी प्रतिष्ठा में वृद्धि लाने के लिए आपको कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे आपका मन खुश हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी हो सकती है। जो लोग नौकरीपेशा हैं, उनको थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। काम को लेकर सीनियर आपसे नाराज हो सकते हैं। वो आपसे कोई ऐसी बात कह सकते हैं, जो आपको बुरी लग जाये। लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की जरूरत है। चींटियों को आटा डालें, आपके साथ सब बहेतर होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल