1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

14 नवंबर राशिफल: मेष राशि के जातकों को होगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 13, 2019 07:05 pm IST,  Updated : Nov 14, 2019 09:32 am IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि और गुरुवार का दिन है । द्वितीय तिथि शाम 07 बजकर 55 मिनट तक रहेगी ।

Horoscope 14 november 2019
Horoscope 14 november 2019

धनु राशि
आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। समाज में आपका सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। पड़ोस के कुछ खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है| आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अपने लक्ष्य को पूरा करने में आपको किसी की मदद मिल सकती है। जो लोग मार्केटिंग की फील्ड से जुडे हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलने की संभावना है। माँ दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, आपके साथ सब कुछ अच्छा होगा।

मकर राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता सकते हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आप माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। कामकाजी महिलाओं का ऑफिस में दिन अच्छा रहेगा। सूर्यदेव को नमस्कार करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल