1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 24 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

24 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 23, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 02:50 pm IST

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और रविवार का दिन है। साथ ही आपको बता दूं कि आज रात 10 बजकर 45 मिनट पर शुक्राचार्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 21 मार्च को देर रात 03 बजकर 45 मिनट तक यहीं पर रहेंगे। हमारे

rashifal 2019
rashifal 2019

तुला राशि - आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं । ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसमें आप अपनी मेहनत से  सफल भी हो सकते हैं । परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ हो सकती है । स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा । कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद लेनी पड़ सकती है । आप किसी दोस्त के घर जा सकते हैं । धन संपत्ति के मामलों में आपको सतर्क रहना चाहिए । मंदिर में इत्र दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा । थोड़ी-सी मेहनत से ही आपको बड़ा मुनाफा मिल सकता है । आप जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं । आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी । बच्चे दोस्तों के साथ किसी पिकनिक स्पॉट पर जा सकते हैं । आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा । आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं । जो छात्र विदेश में जाकर शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके सपने साकार हो सकते हैं । गायत्री मंत्र का जप करें, शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल होगी ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल