1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 5 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, आज इस राशि के जातक भगवान शिव की पूजा कर पा सकते है शुभफल

5 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, आज इस राशि के जातक भगवान शिव की पूजा कर पा सकते है शुभफल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 06:55 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 06:55 pm IST

5th December 2018 Wednesday Horoscope: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है, लेकिन त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी

Horoscope 5 december 2018
Horoscope 5 december 2018

धनु राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

मकर राशि
आज आप अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश कर सकते हैं। आपका अच्छा व्यक्तित्व सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में आपकी मदद करेगा। पैसों की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। आपके कुछ काम समय से पूरे होने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में कामकाज थोड़ा ज्यादा हो सकता है। आपके कारण साथ के किसी व्यक्ति का मूड खराब हो सकता है। छोटे बच्चे को कुछ गिफ्ट करें, समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल