1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. बुध कर चुका है वृष राशि पर प्रवेश, 1 जून तक इन 12 राशियों के जीवन में होगा सीधा असर

बुध कर चुका है वृष राशि पर प्रवेश, 1 जून तक इन 12 राशियों के जीवन में होगा सीधा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2019 08:56 pm IST,  Updated : May 20, 2019 08:56 pm IST

18 मई 2019 शनिवार की रात्रि लगभग 11 बजकर 42 मिनट पर बुध मेष राशि से परिवर्तित होकर वृषभ राशि में आ जायेंगें। वृषभ राशि में बुध के सूर्य के साथ आने से बुधादित्य योग भी बन रहा है। ऐसे में बुध सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव डाल रहे हैं? आइये जानते हैं।

mercury transit taurus
mercury transit taurus

सिंह
सिंह राशि से बुध का परिवर्तन दशम घर में हो रहा है। बेरोजगार व्यक्तियों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर आ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिये अच्छे कार्य के संकेत हैं। लाभीष्ट बुध होने से हर क्षेत्र में लाभ के संकेत बन रहे हैं। पिता के साथ संबंधों में अनबन हो सकती है। अपनी बुद्धिमता से रिश्तों का निर्वाह भी करें। संचित धन का प्रयोग देखभाल कर करें।

कन्या
कन्या राशि से बुध का परिवर्तन नवम घर में हो रहा है जो कि आपकी राशि में भाग्यवर्धक समय की ओर संकेत करता है। इस समय जो जातक जीवन में जोखिम उठाना चाहते हैं उनके लिये यह समय उपयुक्त है। आपके कार्यक्षेत्र में आपको अधिक कार्य दिया जा सकता है और यही चीज़ आपकी योग्यता को दर्शाने का समय भी है। लंबे समय से चले आ रहे रोग से भी आपको निज़ात मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय उत्तम बना रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल