1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 अक्टूबर राशिफल: शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए होगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

12 अक्टूबर राशिफल: शनिवार का दिन मिथुन राशि के लिए होगा अच्छा, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 11, 2019 02:18 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 02:18 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है । इसके साथ ही रवि योग और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र भी है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 12 october 2019
Horoscope 12 october 2019

कुंभ राशि
कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। परिवार में धार्मिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आपको किसी से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना से अपने करियर में बदलाव ला पाएंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। कोई जरूरी काम आपका पूरा हो जायेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपका दिन ख़ुशी भरा रहेगा।

मीन राशि
आज जरूरी कामकाज को निपटाने में सफल हो सकते हैं। आज का दिन किसी खास कामों के लिए बेहतर है। आप आसपास के लोगों के साथ उदार रहेंगे। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं। आज घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। मंदिर में मिठाई चढ़ाएं, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल