1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 अक्टूबर राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानिए बाकी राशियों का हाल

11 अक्टूबर राशिफल: मकर राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी खबर, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 10, 2019 02:05 pm IST,  Updated : Oct 10, 2019 02:05 pm IST

आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है । त्रयोदशी तिथि 10 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुकी है और 11 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी ।

Horoscope 11 october 2019- India TV Hindi
राशिफल

आश्विन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और शुक्रवार का दिन है । त्रयोदशी तिथि 10 अक्टूबर की शाम 07 बजकर 53 मिनट से शुरू हो चुकी है और 11 अक्टूबर की रात 10 बजकर 20 मिनट तक रहेगी । प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं आज के दिन जो व्यक्ति भगवान शंकर की पूजा करता है और प्रदोष व्रत करता है। साथ ही वृद्धि योग आज देर रात 02 बजकर 39 मिनट से शुरू होकर  देर रात 03 बजकर 30 तक चलेगा | वृद्धि योग में कोई भी व्यापार या कोई भी नया काम शुरू करने से उस व्यापार में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होती है | पूर्वभाद्रपद नक्षत्र भी रहेगा, जो 10 अक्टूबर की देर रात 02 बजकर 15 मिनट से शुरू हुआ था और आज पूरा दिन पूरी रात पार करके 12 अक्टूबर को सुबह 05 बजकर 09 मिनट तक चलेगा | जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे | सामाजिक स्तर पर आपका रूतबा बढ़ेगा | प्रेम-संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है | कार्यक्षेत्र में  मित्र से आर्थिक मदद मिलेगी | विदेश यात्रा का आपको मौका मिल सकता है | ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है | आज कुछ अच्छे लोगों से  आपकी मुलाकात हो सकती है | बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी | मदद के लिये लोग आसानी से मिल जायेंगे |  गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं,आर्थिक स्थिति मजबूत होगी|

Vastu Tips: घर पर पूर्व दिशा की ओर लगवाएं खिड़की, घर में रहेगी सकारात्मक ऊर्जा

वृष राशि
आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा | आपसी विश्वास के सहारे आपके संबंधों में मजबूती आयेगी | मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे | इस राशि की महिलाओं को आज कोई खास खुशखबरी मिल सकती है | करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा | सफलता आपके कदम चूमेगी | आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे | ब्राह्मण को कुछ दान करें, आप काम में सफल होंगे |

Shukra Pradosh Vrat: अश्विन माह का शुक्र प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल