1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 18 अक्टूबर: वृष राशि के जातको को मिलेगा सच्चा दोस्त, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 18 अक्टूबर: वृष राशि के जातको को मिलेगा सच्चा दोस्त, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 17, 2019 02:51 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 08:57 am IST

कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है।

Horoscope 18 october 2019- India TV Hindi
Horoscope 18 october 2019

कार्तिक कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है।  18 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 30 मिनट से पंचमी तिथि शुरू हो चुकी है और 19 अक्टूबर की सुबह 07 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। बता दूं कि आज सुबह 07 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 04 बजकर 49 मिनट तक कुमार योग रहेगा। ये योग सबके साथ दोस्ती का रिश्ता स्थापित करने में और विद्या प्राप्ति में सहायक है । साथ ही कल यानि कि 17 अक्टूबर की दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से शुरू होकर आज शाम 04 बजकर 49 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से रोहिणी का चौथा स्थान है। इस नक्षत्र के तारों की संख्या पाँच है। इसकी राशि वृष है और इसका संबंध जामुन के पेड़ से बताया गया है। साथ ही इसका प्रतीक चिन्ह बैलगाडी को माना जाता है। इसके अलावा आपको बता दूं कि रोहिणी नक्षत्र के जातक बहुत ही सुंदर, बड़ी-बड़ी आंखों वाले, तेजस्वी, पद-प्रतिष्ठा से युक्त, संगीत कला में रुचि रखने वाले और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से कॉन्टैक्ट हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर सकते हैं, जिसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। सफर के दौरान किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी महसूस होगी। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, आपकी यात्रा सुखद रहेगी।

वृष राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। अगर आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। आप जीतोड़ मेहनत के बल पर अपने उद्देश्य को हासिल कर लेंगे। आपको संतान का सुख प्राप्त होगा। धैर्य पूर्वक किया गया विचार फलदायी रहेगा। परिवार से मदद मिलेगी। सूर्य को जल अर्पित करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

Vastu Tips: घर पर रखें गोल्डन फिश, होगी सौभाग्य की बढ़ोत्तरी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल