1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अगस्त राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत होगा साथ, लेकिन ये 3 राशियां रहें सतर्क

21 अगस्त राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत होगा साथ, लेकिन ये 3 राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 07:14 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। आज अश्विनी नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका बुधवार का दिन।

मिथुन राशि
आज कारोबार संबंधी यात्राओं का योग बन रहा है। इससे आपको धन लाभ होने की उम्मीद है। किसी काम की गति धीमी हो सकती है। इससे आपकी परेशानी थोड़ी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आप उनकी पसंद का कोई गिफ्ट दे सकते हैं। आज दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम टल सकता है। कोई चीज कहीं रखकर आप भूल सकते हैं। आपको अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। इससे आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। जरूरतमंद को कपड़े दान करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होगी।  

कर्क राशि
आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। इस राशि के जो लोग फ्रीलांस कार्य करते हैं, उनकी आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति जरूर होगी। नए व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। अगर आपकी बुक शॉप है, तो आज बिक्री में बढ़ोतरी होगी। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपकी मेहनत रंग लायेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल