1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 21 अगस्त राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत होगा साथ, लेकिन ये 3 राशियां रहें सतर्क

21 अगस्त राशिफल: बुधवार को इन 4 राशियों का भाग्य 100 प्रतिशत होगा साथ, लेकिन ये 3 राशियां रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 20, 2019 02:50 pm IST,  Updated : Aug 21, 2019 07:14 am IST

भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। आज अश्विनी नक्षत्र है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका बुधवार का दिन।

धनु राशि
आज आपको सगे-संबंधियों से आर्थिक मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको सुबह-शाम टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से परिपूर्ण रहेंगे। आप नकारात्मक सोच रखकर स्वयं को थोड़ा उदास रख सकते हैं। परिवार वालों के साथ किसी टूर का प्लान बनायेंगे। लेन- देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। कामकाज की अधिकता आपकी सेहत पर असर डाल सकती है। मंदिर में इत्र की शीशी दान करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।  

मकर राशि
आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन फेवरेबल है। उन्हें काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बनेगा, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद  करेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। मंदिर में दही दान करें, आपके सभी काम बनेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल