1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 23 अगस्त राशिफल: जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर होगी धनवर्षा, वहीं इन जातकों को मिलेगा खास ऑफर

23 अगस्त राशिफल: जन्माष्टमी के दिन इन राशियों पर होगी धनवर्षा, वहीं इन जातकों को मिलेगा खास ऑफर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 22, 2019 06:30 pm IST,  Updated : Aug 23, 2019 09:04 am IST

आज भादपद्र की अष्टमी तिथि है। जिसके साथ ही जन्माष्टमी भी है। जानें कैसा बीतेगा आपका शुक्रवार का दिन।

Horoscope 23 august 2019
Horoscope 23 august 2019

कुंभ राशि
आज आप अपना कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी। भगवान कृष्ण को पीली मिठाई अर्पित करें, आपकी योजना सफल होगी।

मीन राशि
आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन फिट एण्ड फाईन रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग सोशलसाइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। बिजनेस के लिए आज आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा काफी फायदेमंद साबित होगी ।  कृष्ण मंदिर में पीला अनाज दान दें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल