1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 27 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को मिलेगी अचानक कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

27 सितंबर राशिफल: मिथुन राशि के लोगों को मिलेगी अचानक कोई खुशखबरी, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2019 02:49 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 03:41 pm IST

आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही शुक्रवार को श्राद्धों का चौदहवां दिन है।

Horoscope 27 septmeber 2019
Horoscope 27 septmeber 2019

कुंभ राशि
आज लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। हाई एजुकेशन पाने की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये दिन अनुकूल रहने वाला है। सफलता आपके कदम चूमेगी। आज संतान की ओर से आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबारियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। ॐ नम: शिवाय  - मंत्र का 11 बार जप करें, धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

मीन राशि
आज कोई व्यक्ति आपके लिए मददगार साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे हैं। मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलने के संकेत हैं। आप अपनी बेहतर सोच से किसी नाजुक हालात को संभालने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आपकोव्यापार में मुनाफा होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती मजबूत हो सकती है|  आप उनके साथ बैठकर कॉफ़ी का आनंद उठा सकते हैं। मंदिर में तिल दान करें, सबके साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल