1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 7 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वाले को मिल सकते हैं रोजगार के अवसर, जानिए बाकी राशियों का हाल

7 अक्टूबर राशिफल: सिंह राशि वाले को मिल सकते हैं रोजगार के अवसर, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 06, 2019 02:24 pm IST,  Updated : Oct 06, 2019 02:24 pm IST

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और सोमवार का दिन है । आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बाकी राशियाों का हाल...

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि - आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा । जीवनसाथी की तरक्की से आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आयेगा । तली-भुनी चीजों को खाने से बचें ।  आज जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाने का दिन है। काम को टालने से नुकसान की संभावना बढ़ सकती है । दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक मनाने जा सकते हैं । भगवान को केसर से बनी मिठाई चढ़ाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा । 

कन्या राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा । किसी रिश्तेदार के लिए आप मददगार साबित होंगे । ऑफिस में आपसे सभी खुश रहेंगे । खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे । शाम को
जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं । शुभ कामों में ध्यान लगाएं,  आपको बेशुमार ख़ुशियां मिलेंगी । शिव जी को कच्चा नारियल चढ़ाएं, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल