1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 8 नवंबर राशिफल: देवउठनी एकादशी के दिन इन 2 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

8 नवंबर राशिफल: देवउठनी एकादशी के दिन इन 2 राशियों को मिलेगा लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 07, 2019 08:37 pm IST,  Updated : Nov 08, 2019 11:06 am IST

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। इसके साथ ही एकादशी तिथि 12 बजकर 25 मिनट तक ही रहेगी।

horoscope 8 November 2019
horoscope 8 November 2019

तुला राशि 
आज आपको अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। ऑफिस में आज आपको अपने काम की प्रशंसा के लिये मेहनत करने की जरूरत है। इस राशि के व्यापारी वर्ग को धन लाभ के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। आज करियर के मामले में चीज़ें बेहतर होने के आसार हैं। आप अपने परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आज जंक फूड खाने से आपको बचना चाहिए। जीवनसाथी से भरपूर प्रेम की प्राप्ति होगी। अपने ईष्टदेव को पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक राशि 
आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। इस राशि के वेब डिजाईनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिसका आपके जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते नजर आएंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इस राशि के छोटे बच्चे आज छुट्टी का आनंद उठायेंगे। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं, रिश्ते बेहतर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल