1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 नवंबर राशिफल: मंगलवार का दिन मिथुन राशि को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

12 नवंबर राशिफल: मंगलवार का दिन मिथुन राशि को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 11, 2019 02:45 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 08:18 am IST

कार्तिक पूर्णिमा और मंगलवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि शाम 07 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही व्यतीपात योग भी है।

Horoscope 12 november 2019
Horoscope 12 november 2019

कुंभ राशि 
आज आपका रुझान धार्मिक कार्यों की तरफ रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। आज रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर से तरोताजा करने का दिन है। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस राशि के विवाहित लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने का कोई अच्छा प्लान बना सकते हैं। आज के दिन माता-पिता का आशीर्वाद लें, आपके सारे काम सफल होंगे। 

मीन राशि 
आज आपका ध्यान रचनात्मक कार्यों में लगेगा। आप किसी के साथ मिलकर नई रचना की शुरुआत कर सकते हैं। आपका सामाजिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके कामों से लोग प्रभावित भी होंगे। हो सकता है कुछ लोग आपकी तारीफ भी करें। आज आपके गुणों का फायदा आपको आने वाले दिनों में जरूर मिलेगा। आज के दिन अनाथालय में जाकर बच्चों को कुछ खाने की चीजें दें, आपका दिन शुभ रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल