1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 17 अप्रैल: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लवमेट का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 17 अप्रैल: सिंह राशि के जातकों को मिलेगा लवमेट का साथ, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 03:03 pm IST

शुक्रवार के दिन शुभ योग लग रहा हैं। इसके साथ ही धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है। जिसका असर हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

आज का राशिफल 17 अप्रैल 2020
आज का राशिफल 17 अप्रैल 2020

कुंभ  राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा। साथ ही बच्चे भी आपसे खुश रहेंगे। आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे। आज परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। जीवनसाथी के साथ  रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी। आज सेहत अच्छी बनी रहेगी। आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें। जल में कुछ दाने चावल के डालकर सूर्यदेव को अर्पित करें, व्यापार में निरंतर बढ़ोतरी होती रहेगी। 

मीन राशि 
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है। बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा। घर पर ही योगा करते रहे सेहत अच्छी बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी। लवमेट्स फ़ोन पर लम्बी बात करेंगे। बच्चे आज कुछ अलग-अलग पकवान खाने की मांग करेंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। देवी दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, पारिवारिक समस्याएं समाप्त होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल