1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वाले लाइफपार्टनर संग कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग, जानिए बाकी राशियों का हाल

4 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वाले लाइफपार्टनर संग कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 09:58 am IST

4 दिसंबर राशिफल: आपकी राशि क्या कहती है, आइए जानते हैं।

4 दिसंबर राशिफल- India TV Hindi
4 दिसंबर राशिफल

4 दिसंबर राशिफल: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज पूरा दिन पार कर के देर रात 01 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज हर्षण योग है, हर्षण योग आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। हर्षण यानी हर्ष और हर्ष का मतलब खुशी से जुड़ा है। इस योग के दौरान किये गये सभी कार्य सदैव खुशी प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि आज क्या कहती है-

मेष: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा, आज लोग आपके विचारों को सुनने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। आज कोई भी फैसला सोच-समझ कर लेंगे, सोचे हुए काम पूरे करने की कोशिश करेंगे आज के दिन अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, आपके रूके हुए काम पूरे होंगे।

वृष: आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके मन की इच्छा पूरी होगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नये कदम उठायेंगे। स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लवमेट के साथ रिश्तों में मिठास आयेगी। आपके मन में कुछ बड़े विचार आयेंगे। भरोसेमंद लोगों से समय पर सही सलाह और मदद मिल जायेगी। आज कुछ पढ़ने और कुछ नया सीखने में रुचि होगी। आज के दिन दुर्गा जी के सामने घी का दीप जलाएं, रिश्तों में सामंजस्य स्थापित होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल