1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 4 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वाले लाइफपार्टनर संग कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग, जानिए बाकी राशियों का हाल

4 दिसंबर राशिफल: मीन राशि वाले लाइफपार्टनर संग कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग, जानिए बाकी राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 03, 2019 08:13 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 09:58 am IST

4 दिसंबर राशिफल: आपकी राशि क्या कहती है, आइए जानते हैं।

धनु राशि

4 दिसंबर राशिफल
4 दिसंबर राशिफल

आज किसी मित्र के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ टाइम स्पेंड करने से सबके बीच अंडरस्टैंडिंग बनेगी। ऑफिस में किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। इस राशि के कला और साहित्य के लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। कुछ सुनहरे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। जरूरी काम आपके योजनाओं के अनुसार होते जायेंगे। आज पत्ते पर मनोकामनाएं लिखकर जल में बहा दें। इस उपाय से जल्द ही आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। 

मकर राशि

आज खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर है। प्रेम-प्रसंग में आपको सफलता मिल सकती है। आपका दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके आसपास चहल-पहल रहेगी। आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं। परिवार के साथ कहीं जाने का कार्यक्रम बन सकता है। काम और मेहनत ज्यादा रहेंगे, लेकिन आपको सफलता मिल सकती है। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी।

कुंभ राशि 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है, उन्हें कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। रोजमर्रा के कामों में आपको फायदा होगा। कारोबार में रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा। नियमित कामकाज में आपका मन लगेगा। कुछ लोग आपसे ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। समय से आपके काम पूरे हो जायेंगे। नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। सुर्य देव के मंत्र ॐ सूर्याय नम: का 108 बार जाप करे यह उपाय करने से धन धान्य की वृद्धि होती है।

मीन राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हिल स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। कोई भी फैसला आपको सोच-समझ लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। कन्याओं को कुछ गिफ्ट करें, आपकी सभी परेशानियों का अंत होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल