1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की जिंदगी में हो सकते हैं बड़े बदलाव

2 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की जिंदगी में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 05:59 am IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, सोमवार का दिन व हस्त नक्षत्र है। आज वैनायकी गणेश चतुर्थी है। जानिए गुरु इंदु प्रकाश जी से राशियों का हाल......

मिथुन राशिफल
मिथुन राशिफल

मिथुन राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा । आज आप सभी कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खुश-खबरी मिल सकती है । आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी बेहतर होगा । आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा जिससे आप जीवन में आगे बढ़ने में सक्षम होंगे । ऑफिस का पेंडिंग वर्क पूरा हो सकता है । इस राशि के स्टूडेंट्स जो विदेश में पढ़ाई की कोशिश कर रहे हैं आज उन्हें सकारात्मक खबर मिल सकती है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है । मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा ।

कर्क राशि- आज आपके मन में नए-नए विचार जन्म लेंगे। लेकिन आपको अपने मन को नियंत्रित करना होगा। इस राशि के लोग किसी से बहसबाज़ी करने से आज  बचें । शादीशुदा लोग अपने वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए किसी भी  को गलतफ़हमी ना पालें। आज आप किसी नए कार्य की योजना आज बना सकते हैं। आय के स्रोतों में भी वृद्धि होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को आज कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आज आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा । गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं , आपकी सभी परेशानियों का निवारण होगा । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल