1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 2 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की जिंदगी में हो सकते हैं बड़े बदलाव

2 सितंबर राशिफल: गणेश चतुर्थी के दिन इन राशियों की जिंदगी में हो सकते हैं बड़े बदलाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 01, 2019 08:51 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 05:59 am IST

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, सोमवार का दिन व हस्त नक्षत्र है। आज वैनायकी गणेश चतुर्थी है। जानिए गुरु इंदु प्रकाश जी से राशियों का हाल......

तुला राशिफल
तुला राशिफल

तुला राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा । पारिवारिक काम को पूरा करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त हो सकता है । कोई सहपाठी आपसे अपनी खास बात शेयर कर सकता है और आप उसकी मदद के लिए तैयार होंगे। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा ।  आपके स्वास्थ्य में गिरावट आकती है । आपको अपने गुस्से को नियंत्रण में रखना चाहिए, किसी से बहस होने की संभावना है । विघ्नहर्ता गणेश जी को पीले वस्त्र अर्पित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी । 

वृश्चिक राशि - आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आपको कुछ जरूरी कार्यों में दोस्तों की मदद मिल सकती है । कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको मिल सकता है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर परिणाम लेकर आ सकता है । साथ ही कोई पहले से दी गई प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है । आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी । परिवार में सुखद वातावरण का महौल रहेगा । तो वहीं दाम्पत्य संबंध भी मधुर बने रहेंगे। आपकी उलझनें कम होंगी । कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन अच्छा रहेगा । मंदिर में मिश्री का दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल