1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कुंभ राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

कुंभ राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:10 pm IST

इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु 11 अक्टूबर तक नवें और उसके बाद दसवें स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष छठे और केतु पूरे वर्ष बारहवें स्थान पर रहेंगे।

horoscope
horoscope

कैसा रहेगा कुंभ राशिफल के जातको के लिए शिक्षा के क्षेत्र में
यह साल आपके लिए सुनहरे पल लेकर आया है । आपको कई सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। अगर पिछले साल आपका पढ़ाई में अधिक मन नहीं लग रहा था, तो इस साल स्थिति में सुधार होगा और नये विषयों को पढ़ने में मन लगेगा। इससे शिक्षा के स्तर में भी सुधार आयेगा। अपनी काबीलियत के बल पर शिक्षकों के चहेतों की लिस्ट में सबसे टॉप पर रहेंगे । जो स्टूडेंट फोटोग्राफी में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिये भी यह साल अच्छे संकेत लेकर आया है । बस मेहनत जारी रखें। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसलिए तैयारी हमेशा पूरी रखें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल