1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कुंभ राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

कुंभ राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 05:32 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:10 pm IST

इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु 11 अक्टूबर तक नवें और उसके बाद दसवें स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष छठे और केतु पूरे वर्ष बारहवें स्थान पर रहेंगे।

aquarious- India TV Hindi
aquarious

कुंभ राशिफल 2018  कुंभ (aquarious) राशि का वार्षिक राशिफल: कुंभ ( aquarious) राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2018 (Happy New Year 2018) कैसा रहेगा आइए जानते है। इस वर्ष शनिदेव पूरे साल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु 11 अक्टूबर तक नवें और उसके बाद दसवें स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष छठे और केतु पूरे वर्ष बारहवें  स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष सातवें और केतु पूरे वर्ष पहले स्थान पर रहेंगे। शनिदेव पूरे साल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु 11 अक्टूबर तक बारहवें और उसके बाद पहले स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष नवें और केतु पूरे वर्ष तीसरे स्थान पर  रहेंगे। नया साल आपका करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, हेल्थ और एजूकेशन कैसी रहेगी। कुंभ राशिफल वाले लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्‍यान और क्‍या कहती है आपकी भाग्य रेखा, जानिए आचार्य इंदू प्रकाश से:

कुंभ राशि वालों आपके लिए ये नया साल (Happy New Year 2018) भले ही दुगने तीगने लाभ देने वाला न हो, लेकिन सामान्य रूप से आपको बेहतर लाभ मिलेंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते तो खुलेंगे ही, साथ ही आपके सीनियर्स आपके काम से खुश भी रहेंगे। दूसरों से तालमेल बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। इस दौरान आय के कुछ नये स्त्रोत भी आपको मिलेंगे, लेकिन उनसे प्रॉफिट गेन करना आपकी समझदारी पर निर्भर करता है। डिज़ाइनिंग, आर्किटेक्ट और फैशन से जुड़े लोगों को अधिक फायदा मिलेगा। वहीं प्यार के मामले में भी गुस्से की नहीं, समझदारी की जरूरत है। बाकी तो ये साल आपके लिये प्यार की बारिश करने वाला रहेगा है। आपका स्वास्थ्य भी बेहतरीन रहेगा।

 
horoscope
horoscope

कुंभ राशिफल के जातकों का जॉब और करियर 2018
करियर की दृष्टि से जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिये यह साल बहुत बढ़िया रहने वाला है । ऑफिस में सभी से आपका तालमेल अच्छा बना रहेगा । सीनियर आपके काम से प्रसन्न रहेंगे । इस वर्ष आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं । अगस्त तक आपको पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा। साथ ही सैलरी में भी बढ़ोत्तरी होगी । अपने ऊपर काम के बोझ को अधिक हावी न होने दें । आपके समझदारी पूर्वक लिए गए फ़ैसले सुखद परिणाम ही देंगे। मानसिक शांति के लिए योग करें। बिजनेसमैन इस साल कारोबार में वृद्धि की योजना बना सकते हैं, जिसमें अपनों का सहयोग आपको मिलेगा । इसलिए सबसे अच्छा तालमेल बनाकर चलें।

साल 2018 शनिदेव का गोचर पूरे साल 11वें स्थान पर होगा । वहीं पूरे  साल भर राहु छठे और केतु 12वें स्थान पर रहेगे। नौकरी के लिए साल बहुत बढ़िया है।  तरक्की के रास्ते खुलेंगे, सैलरी बढ़ेगी। बिजनेसमैन कारोबार में वृद्धि की योजना बनाएंगे।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल