1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. सिंह राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

सिंह राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 03:24 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:29 pm IST

सितारों के अनुसार साल के अंत तक आप दोनों किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए भी जायेंगे। नये दम्पत्तियों के लिये यह साल खुशियां लेकर आयेगा। पार्टनर के साथ किसी स्थिति में गुस्से को किनारे ही रखें। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन...

Horoscope
Image Source : PTIHoroscope

कैसा रहेगा सिंह राशिफल के जातको के लिए शिक्षा के क्षेत्र में
शिक्षा की दृष्टि से यह साल अनुकूल रहेगा। सितम्बर तक आपकी किस्मत के सितारों में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी। अपनी परफॉरमेंस को बरकरार रखने की जरूरत है। साल की शुरुआत में नये विषयों को समझने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। नियमित अभ्यास से ही आपको सफलता मिलेगी। इस दौरान अगर आप कोई इंटरव्यू देने जायें, तो प्रश्नों का जवाब देते समय सार्थक शब्दों का चुनाव करें। जबकि पढ़ाई में सफलता के लिये लोगों से सम्पर्क बनाकर रखें। कठिन सब्जेक्टों का हल निकालने के लिये अपने से बड़ों की मदद लेना लाभकारी होगा। इससे आप अपने अध्ययन से मिलने वाले परिणामों को और बेहतर कर सकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल