1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. धनु राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

धनु राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 04:31 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 04:05 pm IST

धनु राशिफल 2018: इस साल 2018 राशि वालों कुल मिलाके यह साल आपके लिए लाभकारी साबित होगा। करियर में आपको मनचाही सफलता मिलेगी। तो वहीं आर्थिक रुप से भी यह साल आपको मुनाफा दिलाने वाला रहेगा। इस वर्ष आपके लिए आय के नये स्त्रोत खुलेंगे।

education
Image Source : PTIeducation

कैसा रहेगा धनु राशिफल के जातको के लिए शिक्षा के क्षेत्र में

यह साल शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों के लिए यह साल किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला । साल 2018 की शुरूआत से आखिर तक आपको हर तरह से पढ़ाई का लाभ मिलेगा। यानी आपको तरक्की मिलना सुनिश्चित है । साल के अंतिम महीनों में सोशल स्टडीज़ से रिलेटिड कोई बड़ा प्रोजेक्ट आप पूरा कर सकते हैं, जिसका फायदा आपके साथ - साथ आपके जूनियर्स को भी मिलेगा। जो छात्र घर से बाहर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए भी यह साल काफी अच्छा रहने वाला है । आपको बहुत से नये और अच्छे एक्सपीरियंस मिलेंगे, जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।   

इन राशि वालों को कुल मिलाके यह साल आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। कार्य-क्षेत्र में आपकी ख्याति बढ़ेगी और लोग आपसे हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे। वर्ष के अंत तक आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आर्थिक रुप से भी यह साल आपके  लिए  नयी खुशियां लेकर आयेगा। साथ ही साथ आपके पारिवारिक रिश्ते भी पहले से बेहतर होंगे।

स्वास्थ्य में लंबे समय से चली आ रही दिक्कतों का हल निकलेगा। बात अगर शिक्षा क्षेत्र की करें तो उसमें भी आपको सफलता मिलेगी। साइंस और रिसर्च के विद्यार्थियों को खासा लाभ मिलेगा। भगवान करें जीवन में आप नयी ऊंचाईयों को छूते जायें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल