1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कन्या राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

कन्या राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:27 pm IST

कन्या राशिफल 2018: करियर के लिहाज से आपको हर मोड़ पर सफलता मिलेगी और आपकी कार्यशैली को सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में बेहतर होगी। जानिए कैसा बीतेगा आपका साल...

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कन्या राशिफल के जातकों का लवलाइफ 2018
इस साल आपका गृहस्थ जीवन बहुत अच्छा रहने वाला है। सामाज में आप दोनों का मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपको कुछ दिनों के लिए जीवनसाथी से दूर विदेश यात्रा पर बाहर रहना पड़ सकता है, लेकिन ये दूरियां आपके रिश्ते को और भी मजबूत बनायेंगी। काम पूरा होने के बाद खूबसूरत पल बिताने का पूरा मौका आपको मिलेगा । मुश्किल परिस्थितियों में जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। लवमेट्स के लिए यह साल रोमांटिक पलों में भरा रहेगा। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। कुल मिलाकर ये साल आपके लिए बेहद खुशनुमा पल लेकर आयेगा।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगा स्वास्थ्य

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल