1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. कन्या राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

कन्या राशिफल 2018: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 29, 2017 03:52 pm IST,  Updated : Jan 02, 2018 03:27 pm IST

कन्या राशिफल 2018: करियर के लिहाज से आपको हर मोड़ पर सफलता मिलेगी और आपकी कार्यशैली को सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में बेहतर होगी। जानिए कैसा बीतेगा आपका साल...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

कन्या राशिफल 2018 (Virgo): का वार्षिक राशिफल: कन्या (Virgo) राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2018 (Happy New Year 2018) शनिदेव पूरे साल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। गुरु11अक्टूबर तक दूसरे और उसके बाद तीसरे स्थान पर रहेंगे। राहु पूरे वर्ष ग्यारहवें और केतु पूरे वर्ष पाचवें रहेंगे।नया साल आपका करियर, लव लाइफ, आर्थिक स्थिति, हेल्थ और एजूकेशन कैसी रहेगी।  कन्या राशिफल वाले लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्‍यान और क्‍या कहती है आपकी भाग्‍य रेखा, जानिए आचार्य इंदू प्रकाश से: Happy New year 2018 राशिफल 2018 में जानिए क्‍या कहता है आपका भाग्‍य?

कन्या राशि वालों कुल मिलाकर यह नया साल (Happy new year 2018) आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके लिए यह बहुत फायदेमंद सिद्ध होगा। करियर के लिहाज से आपको हर मोड़ पर सफलता मिलेगी और आपकी कार्यशैली को सराहना मिलेगी। आर्थिक स्थिति भी पहले की तुलना में बेहतर होगी। साथ ही साथ आपके दाम्पत्य जीवन में मधुरता आयेगी, पार्टनर का आपके प्रति विश्वास बढ़ेगा। वहीं अगर स्वास्थ्य की बात करें तो लंबे समय से चली आ रही शारिरिक और मानसिक परेशानियों का अन्त होगा। इस साल शिक्षा के क्षेत्र में भी आप अपने हुनर का झंड़ा गाड़ेंगे।

horoscope
horoscope

कन्या राशिफल के जातकों का जॉब और करियर 2018

करियर के नजरिये से आपका यह साल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपका ध्यान पूरी तरह से काम से लगेगा। कार्य-स्थल पर आपका कौशल और हुनर देखने को मिलेगा। इस साल सफलता के कई मौके आपके सामने आयेंगे। कम मेहनत में आपको बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए यह साल बढ़ोत्तरी दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपके काम को देखते हुये आपकी पद्दोन्नति भी हो सकती है। आपको किसी बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर भी आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को इस वर्ष सफलता मिलने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

इस साल 2018 शनि का गोचर पूरे साल चौथे स्थान पर रहेगा। पूरे साल राहु 11वें और केतु 5वें स्थान में रहेगा। इस साल 2018 करियर के लिहाज से अच्छा रहेगा। व्यापार के लिए साल बढ़ोत्तरी दिलाने वाला रहेगा। बड़ी कम्पनी से जॉब ऑफर आ सकता है।

अगली स्लाइड में पढ़े साल 2018 में कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल