1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अप्रैल: सिंह राशि के जातक बिना वजह उलझने से बचें, जानिए बाकी राशियों का भविष्य

राशिफल 20 अप्रैल: सिंह राशि के जातक बिना वजह उलझने से बचें, जानिए बाकी राशियों का भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 02:57 pm IST

सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन माना जाता है। रात 8 बजकर 30 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। यदि कोई राज्य पक्ष का कार्य रुका हो, तो उसे इस योग में पुरा करने का प्रयास करेंगे तो वह कार्य अवश्य ही पूर्ण होगा।

राशिफल 20 अप्रैल
राशिफल 20 अप्रैलराशिफल 20 अप्रैल

तुला राशि
आज माता-पिता आज अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे। बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए। इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। अपने गुरु का स्मरण करते  हुए प्रणाम करें, आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी। 

वृश्चिक राशि
आज आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी। संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जीवनसाथी से फ़ोन पर लम्बी बात होगी। वाहन लेने का योग बन रहा है। भगवान शिव को सफेद पुष्प अर्पित करें, परिवारिक क्लेश दूर होंगे। 

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल