1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 20 अप्रैल: सिंह राशि के जातक बिना वजह उलझने से बचें, जानिए बाकी राशियों का भविष्य

राशिफल 20 अप्रैल: सिंह राशि के जातक बिना वजह उलझने से बचें, जानिए बाकी राशियों का भविष्य

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 19, 2020 02:31 pm IST,  Updated : Apr 19, 2020 02:57 pm IST

सोमवार का दिन भगवान शंकर का दिन माना जाता है। रात 8 बजकर 30 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। यदि कोई राज्य पक्ष का कार्य रुका हो, तो उसे इस योग में पुरा करने का प्रयास करेंगे तो वह कार्य अवश्य ही पूर्ण होगा।

राशिफल 20 अप्रैल
राशिफल 20 अप्रैल

कुंभ राशि 
आज आपका कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा। शाम को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे। आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग करें, मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि 
आज आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आज आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा। धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी। आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे। उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। वर्क फ्रॉम होम कर रहें लोगों का काम समय से पूरा हो जाएगा। जल में कुछ दाने चावल के मिलकर शिवलिंग का ध्यान करते हुए अर्पित करें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल