1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 30 अगस्त: मेष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, वहीं तुला राशि के लोग रहें सतर्क

राशिफल 30 अगस्त: मेष राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, वहीं तुला राशि के लोग रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 29, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Aug 29, 2020 05:10 pm IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। उदया तिथि सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

राशिफल 30 अगस्त 2020- India TV Hindi
राशिफल 30 अगस्त 2020 Image Source : INDIA TV

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। उदया तिथि सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जायेग। दोपहर 1 बजकर 57 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा  साथ ही  दोपहर 1 बज के 52 मिनट से शुरु होकर दोपहर 3 बजकर 7 मिनट  तक रवि योग रहेगा। सौभाग्य योग भाग्य को बढ़ाने वाला और वैवाहिक जीवन को सुखद बनाने वाला भी है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि 

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। परिवार में कुछ समय  से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज बड़े भाई की मदद से ठीक हो जाएंगे। आज आपकी मुलाकात किसी महान व्यक्ति  से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज संभव  हो तो फिजूल खर्च  से बचें। आज  व्यापार में अचानक  धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग-नीला

वृष राशि 
आज का दिन काफी आन्नदमय रहेगा। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपका विरोध करेंगे तो  कुछ आपके विपक्ष में भी रहेगें। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। लवमेट आज साथ में समय  बितायेंगें। 
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- पीला

Pitri Paksha 2020: पितृ पक्ष में इन 13 बातों का रखें ध्यान, नजरअंदाज करना परिवार पर पड़ सकता है भारी

राशिफल 30 अगस्त 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 30 अगस्त 2020

मिथुन राशि
आज का दिन परिवार वालों  के साथ बितेगा। घर के काम में आज आपका मन लगेगा। अगर आज किसी जरूरी काम को पूरा करने की सोच रहे हैं तो वह आज समय से पहले पूरा कर लेंगे,  आज भविष्य की कोई  योजना बनाने में लगे रहेंगे।  जमीन से संबंधित  लेन-देन करने जा रहे हैं तो उसका वास्तु जरुर  देख लें। आज  किसी मित्र की अचानक तबीयत खराब हो जाने की सूचना पा कर  आप थोड़े परेशान हो सकते हैं,  लेकिन जल्दी ही  आपकी परेशानी थोड़ी कम हो जाएगी। 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- गुलाबी

कर्क राशि
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इस राशि के कर्मचारियों के लिए आज का दिन कोई बड़ी खुश खबरी ले कर आया है  है। ऑफिस के किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी।  आज अपने जीवनसाथी से किया हुआ कोई  पुराना वादा पूरा कर देंगे। इससे आप दोनों के रिश्ते में  मिठास बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आज करियर को लेकर लम्बी चर्चा होगी। आज आपको पहले किए किसी कार्य के लिए सम्मान पत्र   मिल सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने  का प्लान बन सकते  है। 
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रे

मनुष्य को हमेशा इस चीज पर रखना चाहिए कंट्रोल, नहीं तो पलभर में खो देता है विश्वास

राशिफल 30 अगस्त 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 30 अगस्त 2020

सिंह राशि
आज किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच  सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। आज मनोरंजन पर पैसे खर्च हो सकते हैं,। आज आपको आनन्द की प्राप्ति होगी। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बितेगा। आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर जल्दबाजी करने से बचें,  धैर्य के साथ काम करेंने से सफलता हांसिल होगी। आज लवमेट  के लिए दिन अच्छा रहेगा, आज आप की  शादी फिक्स हो सकती है।

शुभ अंक-6
शुभ रंग-  आसमानी नीला

कन्या राशि 
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आप फीजूल खर्च कम करने का प्रयास करेंगे तो भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने सके लिए  देर तक रुकना पड़ सकता है। घर परकोई बेहतरीन फिल्म देख सकते है। आज आपके काम से खुश होकर बॉस आपकी पीठ थपथपा सकते हैं। बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करेंगे  तो फायदा होना तय है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल

राशिफल 30 अगस्त 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 30 अगस्त 2020

तुला राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लॉ के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स आज अपने समय का सदुपयोग करें। कॉलेज से मिले प्रोजेक्ट को समय रहते  पूरा कर लीजिए  वरना कोई समस्या हो  सकती है। आज पेरेंट्स को अपने बच्चों के खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। धन  संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो आज राहत मिलने के आसार हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा है। बिजनेस से जुड़े लोगों के सामने आज कोई बड़ी चुनौती आ सकती है।   
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-1

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला आज हल हो सकता है। आज  आपको अचानक  कई गुना धनलाभ हो सकता है। अगर आप नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं तो आज सौदा कर लीजिये। ये सौदा  भविष्य में आपको फायदा जरूर देगा। ऑफिस में आज कोई बहुत बड़ा  उलझा हुआ  काम सुलझाने के लिये आप का अनुभव काम आ सकता है। भगवान में आस्था रखने का अच्छा परिणाम मिलेगा , जिससे आप हतप्रभ रह जायेंगे। इस राशि की सास बहु में आज सामंजस्य बना रहेगा , जिस कारण  आप सारा दिन  बहुत खुश रहने वाले हैं।  छात्राओं  के लिए दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। 
शुभ रंग- काला
शुभ अंक-6

राशिफल 30 अगस्त 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 30 अगस्त 2020

धनु राशि 
आज का दिन आपके  लिए अच्छा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन कशमकश का है, पढ़ाई को लेकर कुछ उलझन बनी रहेगी।। कोई नया काम सिखने के लिए आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। कोई छोटी सी  गिफ्ट   उन्हें खुश कर देगी। स्वास्थ्य आज पहले से बढ़िया रहेगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। बिजनेस में  लाभ मिलने का योग बन रहा है। Navy Blue 2
शुभ कलर- नेवी ब्लू
शुभ अंक- 2

मकर राशि 
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ  प्रेम बढेगा। दोनों के बीच में सामंजस्य बना रहेगा। नियमित योग करने से  आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। बुजुर्गो  के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कोर्ट-कचहरी के मामले से दूर रहें तो आपके लिए अच्छा होगा। आज आपका स्वास्थ्य कुछ ढीला ढला रहेगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए  पिज्जा  बर्गर  खानें में थोडा परहेज़ करें। 
शुभ कलर- लेमन येलो
शुभ अंक- 8

राशिफल 30 अगस्त 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 30 अगस्त 2020

कुंभ राशि
बच्चों के करियर के लिए आज  किसी से उधार ले सकते हैं। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। घर के लिए  जरूरी सामान आज ही  खरीद लें। आगे कई दिनों व्यस्तता रहने वाली है।  वकीलों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आप यादगार बहस करने वाले हैं। लवमेट आज अपने साथी को एक अच्छी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आज किसी जरूरतमंद को भोजन खिलाने से घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। 
शुभ कलर- पर्पल
शुभ अंक- 4

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। पारिवारिक कामों को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आपका समय परिवारवालों के साथ अधिक बितेगा। आर्थिक स्थिति में सुधर होने वाला है। धैर्य  रखिए| आज कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ थोड़ा हलका होगा।आज  सड़क पर चलते समय आप सतर्क रहें। 
शुभ कलर- डार्क पिंक
शुभ अंक- 5

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल