1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मनुष्य को हमेशा इस चीज पर रखना चाहिए कंट्रोल, नहीं तो पलभर में खो देता है विश्वास

मनुष्य को हमेशा इस चीज पर रखना चाहिए कंट्रोल, नहीं तो पलभर में खो देता है विश्वास

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 28, 2020 06:12 am IST,  Updated : Aug 28, 2020 06:12 am IST

खुशहाल जिंदगी के लिए आचार्य चाणक्य ने कई नीतियां बताई हैं। अगर आप भी अपनी जिंदगी में सुख और शांति चाहते हैं तो चाणक्य के इन सुविचारों को अपने जीवन में जरूर उतारिए।

 Chanakya Niti-चाणक्य नीति- India TV Hindi
  Chanakya Niti-चाणक्य नीति Image Source : INDIA TV

आचार्य चाणक्य की नीतियां और विचार भले ही आपको थोड़े कठोर लगे लेकिन ये कठोरता ही जीवन की सच्चाई है। हम लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में इन विचारों को भरे ही नजरअंदाज कर दें लेकिन ये वचन जीवन की हर कसौटी पर आपकी मदद करेंगे। आचार्य चाणक्य के इन्हीं विचारों में से आज हम एक और विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार अस्थिर मन वाले की सोच पर आधारित है।

"अस्थिर मन वाले की सोच स्थिर नहीं रहती।" आचार्य चाणक्य

इस कथन में आचार्य चाणक्य कहना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति का मन चलायमान रहता है उसकी सोच कभी भी स्थिर नहीं हो सकती। ऐसा व्यक्ति अपनी किसी भी सोच पर अडिग नहीं रह सकता। इस तरह की सोच का उदाहरण असल जिंदगी में देखा गया है। कई बार आपका सामना जिंदगी में ऐसे व्यक्तियों से होता है जिनका मन किसी एक चीज पर टिकने वाला नहीं होता। यानी कि पल में वो कुछ सोचते हैं और दूसरे ही पल उनकी सोच बदल जाती है। ऐसे व्यक्ति का मन अस्थिर होता है। 

मन का अस्थिर होना जीवन में कई बार मनुष्य के लिए मुसीबत भी बन सकता है। उदाहरण के तौर पर जैसे कि आपने किसी व्यक्ति से कोई बात कही, सामने वाला आपकी बात से सहमत हो गया। दूसरे दिन जब आप उस व्यक्ति से मिले तो इस मामले में आपके समक्ष वो नई सोच के साथ मिला। आप जैसे-तैसे उसकी बात से सहमत हुए। फिर अगले दिन आपका उससे सामना एक नई सोच के साथ हुआ। 

ऐसा होने पर सबसे पहले तो व्यक्ति सामने वाला का विश्वास खोता है। इसके साथ ही कई बार वो सबसे सामने हंसी का पात्र भी बन जाता है। इसी वजह से आचार्य चाणक्य ने कहा है कि मनुष्य को हमेशा अपने मन को कंट्रोल में करना चाहिए। अगर मन कंट्रोल में होगा तो आपकी सोच भी स्थिर होगी। यानी मन और सोच दोनों का काफी गहरा कनेक्शन है। इसीलिए हमेशा अपने मन को अपने कंट्रोल में रखिए। ऐसा करने से सोच स्थिर होगी और आप लोगों का विश्वास बरकरार रख पाएंगे।

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक

इन तीन चीजों को भूलकर भी नहीं समझना चाहिए कमजोर, मौका मिलते ही करते हैं पलटवार

कलयुग में इस एक चीज से संपन्न व्यक्ति को ही मिलता है सम्मान, बाकियों का अस्तित्व इनके आगे पड़ जाता है फीका

मनुष्य को अपनी इस एक चीज को हमेशा आसमान की तरह रखना चाहिए ऊंचा, तभी असंभव भी होगा संभव

लाख कोशिश करने के बाद भी इस चीज से नहीं जीत सकता मनुष्य, मिल जाए साथ तो बड़ों बड़ों को दे सकता है मात

लाखों-करोड़ों रुपये होने के बाद भी इस एक चीज को कभी हासिल नहीं कर सकता मनुष्य, भले ही बीत जाए ये जीवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल