1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 1 दिसंबर: माह के पहले दिन तुला राशि वाले रहें सतर्क, मीन राशि को मिलेगा बिजनेस में लाभ

राशिफल 1 दिसंबर: माह के पहले दिन तुला राशि वाले रहें सतर्क, मीन राशि को मिलेगा बिजनेस में लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 30, 2020 06:01 pm IST,  Updated : Nov 30, 2020 06:01 pm IST

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

राशिफल 1 दिसंबर 2020- India TV Hindi
राशिफल 1 दिसंबर 2020 Image Source : INDIA TV

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी।  इसके साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा उसके बाद साध्य योग लग जाएगा जो कि बुधावर 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। साथ ही शाम 4 बजकर 52 मिनट से बुधवार सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक राज योग रहेगा। पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। ला के क्षेत्र से जुड़े लोगों  के लिए दिन बेहतरीन है। आज कोई बड़ा केस आपके हाथ लग सकता है। सरकारी नौकरी  करने वालों का प्रमोशन हो सकता है। सोसाइटी में आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जा सकते हैं। व्यापार में चार गुना वृदि होगी।

वृष राशि
आज परिवारवालों के साथ बितेगा। परिवार के साथ  घूमने का प्लान  बन सकता है। आज  घर पर करीबी रिश्तेदार आ सकता है। आज आपके बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज आप अपने बड़े - बुजुर्गों का आर्शिवाद लेकर नया बिजनेस शुरु कर सकते हो , जिससे आपको  फायदा  होगा। लवमेट  के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप के उपर  पर धन की वर्षा होने वाली है।

1 दिसंबर से मार्गशीर्ष माह शुरू, जानिए महत्व और स्नान करने की विधि

राशिफल 1 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 दिसंबर 2020

मिथुन राशि
मन में आज नए-नए विचार आ सकते है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत का अच्छा फल  मिलेगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। आज आफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। धन लाभ का योग बन रहा है। पूरा दिन एंजॉय से भरा रहेगा।

कर्क राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। बिजनेस में थोड़ी-सी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है , लेकिन जल्द ही सब नॉर्मल हो जाएगा। आज अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने से आपको फायदा होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति आप थोड़ी सावधानी रखें। बेहतर होगा कि आप बाहर के खाने को अवॉयड करें। इस राशि के लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले आप जरूरी सामान जरूर ले जाएं।

अगहन मास में करें इन मंत्रों का जाप, हर काम में सफलता मिलने के साथ होगी हर परेशानी दूर

राशिफल 1 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 दिसंबर 2020

सिंह राशि
आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियों आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होगें। ऑफिस में सहकर्मियों की मदद से आज आपको थोड़ी अधिक परेशानी हो सकती है। शाम को जीवनसाथी के सहयोग से आपकी परेशानी थोड़ी कम होगी, जिसके बाद आप अच्छा महसूस करेगें। आज लोगों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी।

कन्या राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा |  आज किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। दुश्मन आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें, लेकिन अपनी समझदारी से आप कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है।

राशिफल 1 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 दिसंबर 2020

तुला राशि
आज का दिन दुख और सुख से मिला-जुला रहेगा। आज घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके अधिक पैसे खर्च हो सकते है। आज आपको रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आर्शीवाद आपको मंजिल तर पहुचाने में मदद करेंगें। राजनीति में आप सक्रीय भूमिका निभाएंगें। आप विरोधियों का सामना करेंगें। आज यात्रा कुछ ज्यादा होने की वजह से थकान महसूस करेगें। इस राशि के लोगों को आज कानूनी मामलों से बचने की जरूरत है वरना आपको इसके बदले मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। आर्थिक पक्ष पहले से काफी बढ़िया रहेगा।
 
वृश्चिक राशि
आपकी ऊर्जा का स्तर अच्छा रहेगा |  बढ़े हुए ऊर्जा के साथ आप कोई काम करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। आज आपकी अन्दरूरनी ताक़त कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में भी मददगार साबित होगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन बढ़िया  रहेगा। इस राशि के विवाहित आज रेस्टोरेंट में डीनर का प्लान बना सकते हैं। पुरानी जयजाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। आज संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

राशिफल 1 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 दिसंबर 2020

धनु राशि
कालात्मक कार्यों में आज आपकी रूचि बढ़ेगी।  छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा | आज धार्मिक स्थल की यात्रा शुभ  होगी |  विवाहितों  के लिए  दिन बेहतर है।  नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बढ़िया  है। लवमेट आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें । आज  परिवार के प्रति विश्वास बढ़ेगा।  

मकर राशि
आज का दिन ठीक - ठाक रहेगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। आज फर्नीचर  खरीदेना आपके लिए शुभ है।  वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी  । आज किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें |  नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। सेहत में सुधार आयेगा।

राशिफल 1 दिसंबर 2020
Image Source : INDIA TVराशिफल 1 दिसंबर 2020

कुंभ राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब का  ईमेल आ सकती है। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन कोई अच्छा  समाचार लाने वाला है। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम है।   बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। आपको व्यापार में अचानक से धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। ऑफिस में आज  बॉस से आपको डांट पड़ सकती है। आज ज्यादा क्रोध करने से काम बिगड़ सकता है | बेहतर होगा कि आज  गुस्सा करने से बचें। आज  प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। परिवार में छोटे भाई से किसी बात पर तनाव हो सकता हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल