1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 11 सितंबर राशिफल: मेष-मकर राशि के जातकों के जीवन में आएगी बहार, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग

11 सितंबर राशिफल: मेष-मकर राशि के जातकों के जीवन में आएगी बहार, वहीं इन्हें मिलेगा जीवनसाथी का सहयोग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 10, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 07:28 pm IST

भाद्रपद शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है। इसके साथ ही पंचक, प्रदोष व्रत के अलावा शुक्र राशिपरिवर्तन कर रहा है। जानें अपना राशिफल।

horoscope 11 september 2019
horoscope 11 september 2019

कुंभ राशि
आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं, तो आज का दिन शुभ है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में कुछ नए नये लोग आपसे जुड़ सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम आज पूरे हो जायेंगे, जिससे आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। शिवलिंग पर जल अर्पित करें, जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मीन राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। घर पर अचानक कई मेहमान आ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में आप रूचि लेंगे।  आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे ।जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। कारोबारी को अचानक धन लाभ होने की संभावना है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज- मस्ती में टाईम बीतेगा। मंदिर में कपूर की डिब्बी दान करें, व्यापार में लाभ होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल