1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 22 फरवरी: मेष राशि के जातको के लवमेट के साथ अच्छे होंगे रिश्ते, जानें अन्य राशियों का हाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 21, 2020 05:21 pm IST,  Updated : Feb 22, 2020 08:50 am IST

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शाम 7 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अमावस्या तिथि लग जाएगी। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 2020
Horoscope 2020

मिथुन राशि
आज आप दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचें। किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में हाथ बंटाएंगे। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिलेगी। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। किसी भी  आर्थिक फैसले के लिये आप सतर्क रहें। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, लम्बे समय से चल रहीं समस्याएं दूर होगी।

कर्क राशि 
आज बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ेगी| किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। आपका दिन मिलाजुला रहेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थका हुआ महसूस करेंगे। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव लाने की जरूरत है। बुजुर्गों के पैर छूकर आशीर्वाद लें, ऑफिस में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल